28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीड इंडिया परिवार निरंतर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा भोजन

नगर में फीड इंडिया परिवार द्वारा लगातार गरीब व जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य जारी है। गत दिवस सेवा के 14वें दिन तक संस्था द्वारा लगभग 12,000 भोजन पैकेट व लगभग 1100 लोगों, 275 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाडरवारा

•

image

Arun Shrivastava

•

Updated: 16 Apr 2020, 6:29 PM IST

फीड इंडिया परिवार निरंतर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा भोजन

नगर में फीड इंडिया परिवार द्वारा लगातार गरीब व जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य जारी है। गत दिवस सेवा के 14वें दिन तक संस्था द्वारा लगभग 12,000 भोजन पैकेट व लगभग 1100 लोगों, 275 परिवारों तक राशन पहुंचाया

गाडरवारा। नगर में फीड इंडिया परिवार द्वारा लगातार गरीब व जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य जारी है। गत दिवस सेवा के 14वें दिन तक संस्था द्वारा लगभग 12,000 भोजन पैकेट व लगभग 1100 लोगों, 275 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया। यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रियांक जैन द्वारा बताया गया लाक डाउन के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 100 जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का विचार आया। शुरुआत के पहले दिन से ही मदद करने के लिए दानदाताओ ने हाथ बढ़ाया। जिसके फलस्वरूप अब तक 12,000 से अधिक भोजन पैकेट बंाटे जा चुके हैं। इसके अलावा संस्था जरूरतमंद परिवारों तक जांच उपरांत राशन भी पहुंचा रही है। भोजन निर्माण से लेकर पैकिंग व वितरण में लगभग 80 स्वयंसेवक लगे हुए हैं। जो सोशल डिस्टेंस बनाते हुए जरूरतमंदो तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता लोगों को लगातार हाथ धोने हेतु जागरूक भी कर रहे हैं। जिसके लिए संस्था द्वारा साबुन का वितरण भी करवाया गया। संस्था में दिनेश गुर्जर द्वारा भोजन वितरण किन क्षेत्रों में किया जाना है, इसका जिम्मा संभालते हैं। प्रियेश जैन दानदाताओं से सतत संपर्क कर फंड जुटाते हैं। अमित नेमा भोजन पैकिंग का कार्य देखते हैं। व अज्जू भाटिया, राकेश कुशवाहा, राहुल, भानु, लकी, शुभम, शिवम, राजकुमार, कपिल, विवेक, सोनू, संदीप, नितिन की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भोजन वितरित किया जाता है।