
Airtel अपने प्रीपेड ग्राहकों को मुफ्त में दे रहा Amazon Prime मेंबरशिप, ऐसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली:airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत अब कंपनी के प्रीपेड यूजर्स भी अमेजन ( Amazon ) प्राइम मेंबरशिप का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं। कंपनी ने इस ऑफर को #AirtelThanks प्रोग्राम के तहत पेश किया है। इतनी ही नहीं एयरटेल ने इस ऑफर के लिए एक नया 299 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया है। तो आइए जानते हैं कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को क्या सुविधाएं दे रही है।
Airtel 299 रुपये प्लान
यह नया प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस वैधता के दौरान यूजर्स मुफ्त में अमेज़न प्राइम का फायदा उठा सकते हैं। इतनी ही नहीं यूजर्स को प्राइम म्युजिक, प्राइम रीडिंग और अनलिमिटेड फास्ट डिलिवरी शिपिंग का लाभ भी मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 2.5 जीबी डाटा और रोजाना मुफ्त में 100 एसएमएस भी मिलेगा। ग्राहक इस प्लान को AirtelThanks ऐप और Airtel.in से रिचार्ज करवा सकते हैं।
Airtel 48 और 98 रुपये प्लान
हाल ही में एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 48 और 98 रुपये वाले दो प्लान पेश किए हैं। कंपनी के दोनों ही प्लान देश के सभी सर्कल में उपलब्ध हैं। Airtel के 48 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3 जीबी 3G/4G डाटा का लाभ मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा और इसकी भी वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इन दोनों प्लान में कॉलिंग और मैसेज का लाभ नहीं मिलेगा।
Published on:
02 May 2019 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
