8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! हर वक्त Google की है आप पर नज़र, ऐसे कर रहा आपको ट्रैक

गूगल की तरफ से मिले एक डेटा में पाया गया है कि वह मिनट दर मिनट का डेटा होता है।

2 min read
Google source verification
google

सावधान! हर वक्त Google की है आप पर नज़र, ऐसे कर रहा आपको ट्रैक

नई दिल्ली: आज अधीक्तर लोग अपने स्मार्टफोन में गूगल का इस्तेमाल करते हैं। गूगल के जरिए कोई भी काम बड़ी आसानी से कर लिया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है गूगल आपकी जितनी मदद करता है उसके अलावा भी वह आपकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। स्मार्टफोन यूजर्स अपना लोकेशन ऑफ करने के बाद श्योर हो जाते हैं कि अब उन्हें कोई ट्रेक नहीं कर सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है गूगल लोकेशन ऑफ होने के बाद भी लोकेशन ट्रेक करता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ यहां से खरीदने पर Samsung Galaxy Note 9 पर मिल रहा 24,000 रुपये का डिस्काउंट, 22 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गूगल की तरफ से मिले एक डेटा में पाया गया है कि वह मिनट दर मिनट का डेटा होता है। आपको बता दें गूगल मैप्स के अलावा भी ब्राउजर, वेदर और ब्राउजर सर्च के आधार पर भी आपको ट्रेक करता है। अगर आप अपना लोकेशन ऑफ कर लेते हैं तो आपका लोकेशन टाइमलाइन पर नहीं दिखेगा लेकिन तब भी आप ट्रेक किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:World Photography Day: फ्री में डाउनलोड करें ये 5 कैमरा App, फोटोग्राफी के लिए है बेस्ट

लेकेशन ट्रेक को लेकर इससे पहले भी खबर आई थी की लोकेशन ऑफ होने के बाद भी आस-पास के फोन टावर से आपकी लोकेशन गूगल तक पहुंच जाती है। हालांकि, गूगल ने अपने एक ब्यान में कहा है कि कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए लोकेशन का प्रयोग अलग तरीके से कर सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि लाखों यूजर्स गूगल का उपयोग करते हैं जिनकी निजता जरूर प्रभावित होगी।

यह भी पढ़ें: जबरदस्त कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo R17 स्मार्टफोन, लाजवाब हैं फीचर्स

यह भी पढ़ें:सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ ये ब्लूटूथ स्पीकर, फीचर्स जान कर रह जाएंगे हैरान