नई दिल्ली: 21वां फीफा वर्ल्ड कप 2018 पहली बार रशिया में खेला जा रहा है। ऐसे में फुटबॉल फैन्स काफी उत्तेजित भी नज़र आ रहे हैं। इसे देखते हुए जियो, एयरटेल और सोनी टीवी कई ऑफर लेकर आए हैं। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले इस मैच को फैन्स एयरटेल और जियो मोबाइल पर लाइव कवरेज के जरिए देख सकते हैं। साथ ही इस मैच को सोनी लाइव पर भी देखा जा सकता है।