बता दें कि इस गैजेट का नाम है 'ऑर्बिट व्हील' है और ये कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं है बल्कि यह एक हाईटेक स्केटिंग व्हील है जैसा की कोई आम स्केटिंग व्हील होता है, लेकिन यह उन आम स्केटिंग व्हील्स से काफी अलग है, इसकी ख़ास बात यह है कि यह गैजेट किसी जूते की तरह होता है जिसे आसानी से पैरों में पहना जा सकता है साथ ही इसमें व्हील्स दिए जाते हैं जो किसी कार या बाइक के टायर की तरह ही सड़क पर दौड़ते हैं। ये गैजेट इतना छोटा होता है कि आसानी से किसी भी बैग में फिट हो जाता है।