
Jio गीगा फाइबर में तीन महीने तक फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे अनलिमिटेड इंटरनेट
नई दिल्ली: जियो गीगा फाइबर रिलायंस की एफटीटीएच होम ब्रॉडबैंड सेवा है। इस सेवा में आपको जबरदस्त स्पीड में फ्री इंटरनेट मिलेगा। बता दें कि रिलायंस की इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले हो चुके हैं और अभी इस सर्विस की टेस्टिंग चल रही है और जल्द ही ये सर्विस लोगों को मिलने लगेगी। कंपनी के मुताबिक, जियो की ब्रॉडबैंड सेवा देशभर के 1,100 शहरों में उपलब्ध करवाई जाएगी।
कंपनी ने दावा किया है कि यूज़र 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड का मज़ा ले पाएंगे और ऐसा दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के जरिए संभव होगा। बता दें कि यूज़र अपने जियो गीगाफाइबर नेटवर्क से वीआर हेडसेट कनेक्ट कर पाएंगे और 4के रिजॉल्यूशन में 360 डिग्री कंटेंट का मज़ा ले पाएंगे।
आपको बता दें कि Jio गीगा फाइबर की इस सर्विस में शुरूआती 3 महीने तक आप फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे और साथ ही जबरदस्त स्पीड में इंटरनेट चलाने का मजा भी ले पाएंगे। आपको बता दें कि जियो गीगा फाइबर की ये सर्विस वायरलेस नहीं है बल्कि इसमें आपके घर तक एक केबल दिया जाएगा जो एक मॉडेम से जुड़ेगा। इस मॉडेम से आप अपने घर के टीवी भी चला पाएंगे वो भी फ्री में, ऐसे में सभी को इस सर्विस का बेसब्री से इन्तजार है।
Published on:
06 Dec 2018 03:14 pm
