नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन को देखते हुए Reliance Jio ने धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। जियो के इस नए प्लान की कीमत 1,699 रुपये है, जिस पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक 18 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर तक उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को क्या सुविधा दी जा रही है।