8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरनाथ यात्रियों को Jio का तोहफा, महज 102 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

Reliance Jio ने लॉन्च किया अमरनाथ स्पेशल प्लान हर दिन मिलेगा अनलिमिटेड डाटा व कॉलिंग का लाभ महज 102 रुपये है नए प्लान की कीमत

less than 1 minute read
Google source verification
jio

अमरनाथ यात्रियों को Jio का तोहफा, महज 102 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा शुरू हो गयी है और इसी यात्रा को खास बनाने के लिए रिलायंस जियो ( Reliance jio ) ने एक नया प्लान पेश किया है। जियो ( Jio ) ने प्री-पेड यूजर्स के लिए अमरनाथ स्पेशल प्लान लॉन्च किया है,जिसकी कीमत महज 102 रुपये है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और मैसेज का लाभ मिलेगा।

जियो यूजर्स को अमरनाथ यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न आए और वो आपने यात्रा को मंगलमय बना सके इसके लिए Jio ने 102 रुपये का प्लान उतारा है। इसमें प्री-पेड यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 500MB डाटा और प्रतिदिन 100 मैसेज का लाभ मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वो अपने परिवार वालों से बात करने के लिए कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।

यह भी पढ़ें- 5,999 रुपये की कीमत में Redmi 7A भारत में लॉन्च, 11 जुलाई को पहली सेल

बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को देखते हुए वहां सिर्फ पोस्टपेड कनेक्शन ही काम करता है। ऐसे में किसी भी टेलीकॉम कंपनी के प्री-पेड यूजर को अपने परिवार वालों से जुड़े रहने के लिए जम्मू कश्मीर से नया कनेक्शन लेना पड़ता है, जिसका इस्तेमाल यात्रा के बाद वो नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सिम लेना महंगा पड़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जियो ने अमरनाथ स्पेशल प्लान उतारा है।

यह भी पढ़ें- रात 11.30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा Whatsapp, हर महीने खर्च करने होंगे 499 रुपये

अगर आप भी अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं तो जम्मू कश्मीर से किसी भी जियो रिटेलर्स से जियो का नया सिम और प्लान ले सकते हैं और अपनी यात्रा को खास बना सकते हैं। बता दें कि इस सिम का इस्तेमाल आप किसी भी राज्य में कर सकते हैं।