नई दिल्ली: कई हफ्तों से खबर आ रही है कि शाओमी जल्द ही एक नया फोन मार्केट में उतारने वाली है जिसपर काम चल रहा है। दरअसल यह फोन 'S' सीरीज का है। इस सीरीज में पहला स्मार्टफोन S2 हो सकता है। इस फोन के बारे में कई जानकारियां लीक भी हो चुकी हैं। हाल ही में इस फोन का टीजर भी रिलीज किया गया है जिससे ये साफ हो गया है कि यह फोन जल्द ही मार्किट में दस्तक देने वाला है।