नई दिल्ली: भारत में गर्मियों का मौसम है और इस दौरान लोग खुद को तपती गर्मी से बचाने के तरीके ढूंढ़ने में लगे हुए हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग सबसे पहले अपने घरों में AC लगवाते हैं जिससे उनका घर ठंडा रहे लेकिन जैसे ही लाइट जाती है घर दुबारा से गर्म हो जाता है। यह समस्या सभी घरों में आती है, लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा पेंट आ गया है जिसे लगाने के बाद शायद ही आपको किसी AC की जरूरत पड़ेगी।