
लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं Jio के ये प्लान्स, मिलती हैं ये बड़ी सुविधाएं
नई दिल्ली: देश की सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी jio के पास कई तरह से प्लान्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप भी जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और हर महीने प्लान रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कंपनी के कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बार में, जो लंबी वैधता और रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ आते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।
1,699 रुपये प्लान
जियो के सबसे महंगे प्रीपेड प्लान की कीमत1,699 रुपये है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों कि है। मतलब कि यूजर्स पूरे एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को कुल 547.5 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा, यानी रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस और Jio ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
449 रुपये प्लान
इस प्लान की वैधता 91 दिनों की है। इस वैलिडिटी के दौरान आप अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को कुल 136 जीबी डाटा मिलेगा। यानी रोजाना 1.5 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस और Jio ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
399 रुपये प्लान
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कुल 105 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। यानी रोजाना 1.5 जीबी डाटा का फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस और Jio ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
Published on:
06 Apr 2019 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
