Jio Phone 2 की कीमत 1,500 रुपये है जिसे महज 501 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी के इस नए हैंडसेट के साथ एक मानसून ऑफर भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें, इस ऑफर का फायदा वही ग्राहक उठा सकते हैं जिनके पास कंपनी का पहला Jio Phone हो। मतलब ये ऑफर Jio Phone के मौजूदा मॉडल पर ही उपलब्घ है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अपने मौजूदा फीचर फोन जियोफोन (मौजूदा मॉडल) को 21 जुलाई, 2018 से जियोफोन के नए मॉडल Jio Phone 2 के साथ बदल सकते हैं। ऐसा करने पर 1,500 रुपये वाला Jio Phone 2 सिर्फ 501 रुपये में मिल जाएगा। जियो फोन के दोनों मॉडल पर व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब चलेगा। लोकप्रिय एेप्स, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब 15 अगस्त 2018 से Jio Phone के दोनों मॉडलों पर उपलब्ध हो जाएंगे।