scriptAcer Nitro 5 लैपटॉप को खरीदने के ये हैं 5 बड़े कारण, गेमिंग लवर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स को लुभाएगा! | Top 5 Reasons Buy Acer Nitro 5 Gaming Laptop | Patrika News
गैजेट

Acer Nitro 5 लैपटॉप को खरीदने के ये हैं 5 बड़े कारण, गेमिंग लवर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स को लुभाएगा!

Acer का नया Nitro 5 Gaming Laptop (12th Gen Intel Core i5) मार्केट में कुछ ही समय पहले ही आया है और कई पावरफुल फीचर्स से लैस है। इस नए मॉडल को खरीदने के 5 बड़े कारण हम आपको यहां बता रहे हैं, आइयें जानते हैं

नई दिल्लीOct 05, 2022 / 03:42 pm

Bani Kalra

acer_nitro.jpg

 

 

गेमिंग लवर्स या कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इस समय मार्केट में कई हाई परफॉरमेंस लैपटॉप मौजूद हैं, जोकि दमदार परफॉरमेंस देने का दावा करते हैं। लेकिन इन सबमें Acer का Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप काफी पॉपुलर है और बढ़िया परफॉरमेंस देता है। Acer का नया Nitro 5 Gaming Laptop (12th Gen Intel Core i5) मार्केट में कुछ ही समय पहले ही आया है और कई पावरफुल फीचर्स से लैस है। इस नए मॉडल को खरीदने के 5 बड़े कारण हम आपको यहां बता रहे हैं, आइयें जानते हैं…


प्रीमियम डिजाइन

डिजाइन नया Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप हाई क्वालिटी प्लास्टिक मटीरियल से बना है जोकि काफी अच्छा है, इसकी फिट और फिनिशिंग सॉलिड है और यह बेहद प्रीमियम नज़र आता है। Obsidianब्लैक कलर में यह आपको पसंद आएगा। इसके टॉप पर डिजाइन दिया गया है जोकि इसे अप-मार्केट लुक देते हैं। इस लैपटॉप का वजन कुल 2.6kg है।

 

डिस्प्ले

Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप में 15.6 का IPS फुल एचडी (1920 x 1080) डिस्प्ले मिलता है जोकि 144 Hz को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले काफी रिच और स्मूथ है और इस पर काम करने से लेकर वीडियो और गेम खेलने में काफी मज़ा आता है। इसका शानदार डिस्प्ले आपको निराश होने नहीं देता और काफी समय आप इस पर बिता सकते हैं।

फीचर्स

परफॉरमेंस के लिए इसमें 12th Gen Intel Core i5-12500H प्रोसेसर दिया गया है। यह Windows 11 बेस्ड लैपटॉप है। इसमें 8GB रैम और512 GBSSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। हीटिंग की दिक्कत न आये इसलिए इसमें ड्यूल फैन और 4 एग्जॉस्ट वेंट्स दिए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB 3.2 Gen 1, एक USB3.2 Gen 2, 1 x USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, USB Type-C और USB 3.2 Gen 2 जैसे पोर्ट देखने को मिलते है। इसके अलावा यह 5.1 ब्लूटूथ से लैस है जोकि फ़ास्ट पेयरिंग की सुविधा देता है। इसमें एक HD वेब कैमरा दिया है जोकि वीडियो calling के लिए अच्छा है।


|दमदार है परफॉरमेंस

गेमिंग लैपटॉप सिर्फ गेमिंग के लिए ही नहीं बल्कि मल्टीटास्किंग कामों के लिए भी इस्तेमाल किये जाते हैं, जिन लोगों का काम एडिटिंग और एनिमेशन का होता है वो लोग भी अब गेमिंग लैपटॉप कंसीडर कर रहे हैं। एसर के इस नए लैपटॉप में आपको पावरफुल प्रोसेसर मिलता है और वो हैवी ग्राफिक्स के साथ, इस लैपटॉप में हैवी ग्राफिक्स वाली गेम्स आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका स्मूथ डिस्प्ले फ़ास्ट मूविंग शॉट्स पर अपनी पकड़ बनाये रखता है वो कहीं भी आपको रुकावट नहीं मिलती।

ज्यादा देर काम करने बाद इसका डिस्प्ले आंखों पर ज्यादा जोर नहीं डालता। इसके स्पीकर्स का साउंड लाउड है और कोई दिक्कत नहीं होती है, ऑडियो क्लियर रहता है। इसका की-बोर्ड RGB लाइट्स के साथ आता है जोकि रात में गेमिंग का मज़ा बढ़ाने में मदद करता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 के साथ 4GB डेडिकेटेड GDDR6 VRAM ग्राफिक्स मिलते हैं। लेकिन इसका ट्रैकपैड औसत परफॉरमेंस देता है। बैटरी की बात करें तो इस लैपटॉप में 4 cell वाली 57.5 Wh की लिथियम आयन बैटरी लगी है जोकि 3-pin 180 W AC adapter एडाप्टर के साथ है, फुल चार्ज पर यह चार घन्टे का बेकअप दे देती है।


कीमत

Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप की कीमत 89,999 रुपये है जिसे आप एसर स्टोर के अलावा ऑफ लाइन और ऑन लाइन भी खरीद सकते हैं। जिस कीमत में यह लैपटॉप आता है और उस कीमत में इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं और इसकी परफॉरमेंस निराश होने का मौका नहीं देती। गेमिंग के साथ आप इसे हैवी ग्राफिक्स वाला काम भी इस पर कर सकते हैंजोकि इसका प्लस पॉइंट भी है।

 

Home / Gadgets / Acer Nitro 5 लैपटॉप को खरीदने के ये हैं 5 बड़े कारण, गेमिंग लवर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स को लुभाएगा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो