
Vodafone Idea ऑफर: यूजर्स को मिल रहा 2,400 रुपये का बेनिफिट, ऐसे उठाएं फायदा
इस ऑफर के तहत पोस्टपेड यूजर्स के बिल पर 200 रुपये की छूट दी जाएगी। इस तरह यूजर्स 2,400 रुपये का फायदा 12 महीने के दौरान उठा सकते हैं। आपको बता दें इस ऑफर को देने के लिए वोडाफोन और आइडिया ने सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है। ग्राहकों को 2,400 रुपये का लाभ उठाने के लिए सिटीबैंक के नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। हालांकि यह सुविधा ग्राहकों को तभी मिलेगी जब उनके पास वोडाफोन रेड और आइडिया का निरवाना पोस्टपेड प्लान होगा।
वोडाफोन का रेड प्लान 299 रुपये से शुरू होता है जबकि आइडिया का निरवाना प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड अप्लाई होने के 60 दिनों के अंदर ग्राहकों को कम से कम 4,000 रुपये खर्च करना जरूरी है। इसी आधार पर उन्हें हर महीने 200 रुपये की छूट मिलेगी। ग्राहक My Vodafone और My Idea app की मदद से सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Published on:
04 Dec 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
