नई दिल्ली: आज दुनियाभर में World Blood Doner Day मनाया जा रहा है, इस मौके पर लोग अपने नजदीकी ब्लड बैंक जाकर रक्तदान जैसे महान काम में अपना योगदान दे रहे हैं। बता दें कि दुनियाभर में ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो समय-समय पर ब्लड डोनेशन करते रहते हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें ब्लड डोनेशन करने से डर लगता है। लोगों को ब्लड डोनेशन से इसलिए भी डर लगता है क्योंकि वो सोंचते हैं कि किसी गलत नस में सिरिंज न लग जाए जिससे उन्हें दिक्कत होने लगे। बता दें कि ऐसे ही लोगों का डर दूसर करने के लिए वैज्ञानिकों ने ऐसा डिवाइस बनाया है जो लाइट की मदद से हमारी नसों को दिखा देता है।