11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mi A2 के लिए जारी हुए नए सिक्योरिटी अपडेट, फिक्स होंगे ये इश्यू भी

कंपनी ने वादा किया था कि इसमें एंड्रॉयड 10 तक अपडेट मिलते रहेंगे। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने यह अपडेट दिया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन में कई सिक्योरिटी अपडेट दिए गए। हाल ही Xiaomi Mi A2 में नया सिक्योरिटी पैच भी जारी किया गया।

2 min read
Google source verification
Xiaomi Mi A2

Xiaomi Mi A2

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में कई बार अपडेट किए गए। अब इसमें नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि Xiaomi Mi A2 को वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने वादा किया था कि इसमें एंड्रॉयड 10 तक अपडेट मिलते रहेंगे। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने यह अपडेट दिया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन में कई सिक्योरिटी अपडेट दिए गए। हाल ही Xiaomi Mi A2 में नया सिक्योरिटी पैच भी जारी किया गया। 2021 तक सभी मासिक अपडेट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें—WhatsApp में जुड़ने जा रहे ये कमाल के नए फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग का अंदाज

अन्य समस्याएं भी होंगी फिक्स
रिपोर्ट के अनुसार, नया अपडेट V11.0.14.0.QDIMIXM वर्जन के साथ आया है। यह अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ Mi A2 यूजर्स की कुछ अन्य समस्याओं को भी सुलझाएगा। नए अपडेट से स्प्लिट स्क्रीन फीचर से जुड़ी मुश्किलों को फिक्स करने में मदद मिलेगी। साथ ही कॉल करते समय जो ईको नॉइज आती है, उसे भी फिक्स किया जाएगा।

ऐसे चेक करें अपडेट
अगर आपके पास Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन है तो आप इस फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। Xiaomi इस लेटेस्ट अपडेट को फेज मैनर में जारी कर रहा है। अगर आपको अपडेट नहीं प्राप्त हुआ है तो आपको कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें—कंपनी से गिफ्ट में मिले 2 लाख के मोबाइल को ऑनलाइन सेल कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

MI A2 के फीचर्स
बता दें कि Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच की full HD प्लस डिस्प्ले स्क्रीन आती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octa-core Qualcomm Snapdragon 660 SoC दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB/ 6GB RAM वैरिएंट में आता है। कैमरे की बात करेें तो इसमें 1.25 माइक्रॉन पिक्सेल साइज के साथ एक 12-megapixel का यूअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 2 माइक्रॉन पिक्सेल के साथ 20-megapixel सेंसर,4-in-1 सुपर पिक्सेल टेक और f/1.75 अपर्चर में दूसरा कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 20-megapixel का कैमरा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3,000mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।