22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: वन विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई, हाथी दांत की तस्करी करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार

CG News: तीन वन मंडलों की टीम की कार्रवाई में पांचों तस्कर गिरफ्तार हुए। पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दांत मिले हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 22 Dec 2024, 3:50 PM IST

CG News

CG News: वनांचल क्षेत्रों में हाथी दांत और उसके अवशेषों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह को बेनकाब करने में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ वन विभाग और ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्मटमें ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच तस्करों को धरदबोचा है। पकड़े गए तस्करों के पास से टीम ने दो नग हाथी दांत बरामद किए हैं। वहीं पकड़े गए तस्करों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।

CG News: टीम की कार्रवाई में पांचों तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग को शक है कि पकड़े गए तस्कर जंगली जानवरों के शिकार में भी शामिल हो सकते हैं। तस्करों को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अफसर और ओडिशा वन विभाग की टीम के कर्मचारियों ने पकड़ा है। (chhattisgarh news) ज्वाइंट ऑपरेशन में टीम ने गरियाबंद से सटे ओडिशा के मुनिगुड़ा रायगड़ा वन परिक्षेत्र में छापेमारी की। तीन वन मंडलों की टीम की कार्रवाई में पांचों तस्कर गिरफ्तार हुए। पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दांत मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Elephant attack: घर के बाहर निकलते ही युवक का हाथी से हो गया सामना, दौड़ाकर कुचला, बाइक भी तोड़ डाली

हाथी के बच्चे की मौत के केस में 6 आरोपी ​भी गिरफ्तार

CG News: बीते दिनों पोटाश बम से गरियाबंद में हाथी की मौत की खबर आई थी। वन विभाग की टीम हाथी मौत के बाद शिकारियों की पड़ताल में जुटी थी। उसी कड़ी में वन विभाग को ये खबर मिली की ओडिशा में हाथी दांत के साथ कुछ शिकारी एक्टिव है। गरियाबंद में पोटाश बम से हुई हाथी के बच्चे की मौत के केस में वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग