Fraud News: गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो कंपनी के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संतोष देवांगन ने 19 दिसंबर को अधिकारियों को लिखित आवेदन पेश किया। उन्होंने बताया कि राजाराम तारक, शरदचंद्र शर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग और अरुण द्विवेदी ने कई लोगों को ट्रेड एक्सपो कंपनी में रोज एक प्रतिशत मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब 4.83 करोड़ रुपए जमा करवा लिए।