जवाब : मोबाइल, सोशल मीडिया, इंटरनेट से जुड़े साइबर क्राइम के बारे में जानकारी बढ़ानी होगी। ऑनलाइन खरीदारी-भुगतान करते समय अच्छी तरह जानकारी जुटा लें। अनजान नंबरों से आए इंटरनेट लिंक, मोबाइल ऐप को ओपन न करें। उसमें लेन-देन करने से बचें। बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट कंपनियां और बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के मिलते-जुलते नाम से बनी फर्जी वेबसाइटों को लेकर अलर्ट रहें।