आरोपी को रिमांड पर भेजा जेल
मोहम्मद याशिर अब्बासी द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर चांदाहाण्डी में पतासाजी करने पर सम्बंधित गांव में लगभग डेढ़ माह पूर्व भारी मात्रा मे खून व चप्पल मिलने की बात थाना प्रभारी चांदाहाण्डी ने बताई। मो. याशिर अब्बासी व झुमुकलाल यादव के अपराध स्वीकार करने पर एवं आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल ग्राम बोरीगुड़ा, ओडिशा और ग्राम कार्लीपुड़ा, ओडिशा जाकर तस्दीक करने पर साक्ष्य में मृतक की घड़ी, आधार कार्ड और कंकाल बरामद किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल, पेनड्राइव मोटरसायकल व घटना के समय पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा दिया गया।