24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की नीति रंग लाई..! नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 37 लाख के इनामी सात नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG Naxal Surrender: गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े सात सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
नक्सल मोर्चा पर तेलगांना में हलचल (photo source- Patrika)

नक्सल मोर्चा पर तेलगांना में हलचल (photo source- Patrika)

CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े सात सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया है। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत कराया गया यह सरेंडर सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

CG Naxal Surrender: उदंती क्षेत्र में थे सक्रिय ये नक्सली

सरेंडर करने वालों में सुनील उर्फ जगतार सिंह (₹8 लाख), अरीना टेकाम उर्फ सुगरो (₹8 लाख), विद्या उर्फ जमली (₹5 लाख), लुदरो उर्फ अनिल (₹5 लाख), नंदनी उर्फ पोजे पोडियाम (₹5 लाख), कांति उर्फ मानबति (₹5 लाख) और मल्लेश (₹1 लाख) शामिल हैं। इन पर कुल ₹37 लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी लंबे समय से उदंती क्षेत्र में सक्रिय थे और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। सरेंडर के दौरान इनके पास से छह हथियार बरामद किए गए, जिनमें इंसास राइफल, एसएलआर और सिंगल शॉट गन शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग