क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूूचना मिली थी। सूचना पर गौरव पुत्र भोपाल सिंह, हर्षित शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा, रूपेंद्र पुत्र किशनलाल, दीपक कुमार पुत्र देवी दास, रविंद्र पुत्र जगपाल, राजीव उर्फ राजा पुत्र अशोक कुमार और शिवा कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना विजय नगर गाजियाबाद, संदीप पुत्र सुनील कुमार निवासी थाना शहर कोतवाली गाजियाबाद के अलावा एक महिला भी गिरफ्तार की गई है। यानी इस संयुक्त अभियान में कुल 9 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली द्वारा रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से शीशा काटने वाला कटर तिजोरी का ताला तोड़ने वाले लोहे के औजार और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा इस चोरी की घटना में इस्तेमाल किए जाने वाली एक कार और बाइक भी बरामद की है।