26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों के डर से घर में कैद हुआ पूरा परिवार, बच्चों ने छोड़ा स्कूल

गाड़ी खरीदने के साथ ही परिवार के सिर आ पडी आफत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 27 Sep 2018, 5:21 PM IST

House imprisioned family

दबंगों के डर से घर में कैद हुआ पूरा परिवार, बच्चों ने छोड़ा स्कूल

गाजियाबाद. एक परिवार दबंगों के कहर से घर मे कैद रहने को मजबूर हो गया है। हालात ये है कि परिवार के मासूम बच्चे भी डर की वजह से दो माह से स्कूल नहीं जा पा रहे है। मामला गाजियाबाद के कोतवाली इलाके की अमन कॉलोनी का है। यहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ समय पूर्व इलाके के ही दबंगों से एक होंडा सिटी गाड़ी लेने के बाद से उनकी परेशानी शुरू हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने 3,50,000 में गाड़ी ख़िरीदी थी । गाड़ी खरीदने के बाद पता चला कि गाडी फाइनेंस की है, जब इसकी शिकायत की गई तो गाड़ी भी छीन कर ले गए और पैसे भी वापस नहीं किए। हद तो तब हो गई, जब 2,50,000 रुपए और मांगने लगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी और बच्चो पर तेजाब से हमले की भी धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के इस जिले में मनाया गया काला दिवस, यह है वजह

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले उनके घर पर आए दबंगों ने उनके घर का सामान भी तोड़ दिया । यहां तक कि एलसीडी तक भी तोड़ कर चले गए। इस मामले में घटना की शिकायत एसएसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री तक से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कारण रहा है कि दबंगों की पुलिस से सांठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे परिवार के लोग डर के साये में घर में कैद होकर रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'भूतों'ने खरीदा घर तो अरबों की कंपनी हो गई दिवालिया, पूरी कहानी पढ़कर चौंक जाएंगे आप

यहां तक की चौथी कक्षा की दस वर्षीय मासूम बच्ची भी डरकर से स्कूल नहीं जा पा रही है। कैमरे के सामने भी वह डर डर कर बत रही है। देख सकते हैं इन तस्वीरों में कु किस तरह दबंगोंका डर इन मासूम बच्चों को भी सता रहा है। इसी डर की वजह से इन बच्चों ने दो माह से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। सवाल ये है कि गाजियाबाद जैसे हाईटेक जनपद में भी बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है, बल्कि पुलिस से सांठगांठ कर अपना धंधा बखूबी चला रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग