11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फल बेचने वाले युवक की बेरहमी से हत्या, 5 आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Highlights - गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित डासना की घटना - परिजनों ने पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप - तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification

गाजियाबाद. नगर कोतवाली क्षेत्र की पंजाब कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार की देर शाम गाजियाबाद मसूरी थाना इलाके के डासना पठान चौक पर एक युवक की रंजिश में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या का मामला सामने आ गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस हत्या का आरोप इलाके के ही 5 लोगों पर लगा है। फिलहाल पांचों फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान दंपती के बीच कहासुनी ने लिया बड़ा रूप, पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

दरअसल, यह वारदात मसूरी थाना इलाके के डासना की है। जहां पर फल बेचने वाले युवक कमालुद्दीन से आपसी रंजिश में पड़ोस के रहने वाले कुछ युवकों ने पहले गाली-गलौच की। फिर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे एमएमजी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि थाना मसूरी इलाके में रहने वाले एक फल विक्रेता को कुछ लोगों के द्वारा चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया था, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले 5 लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच सुनसान सड़क पर नजवाज बच्ची को फेंक गई कलयुगी मां

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग