बताया जाता है कि गाजियाबाद तहसील में एक मुस्लिम युवक एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचा था। यहां वे दोनों अपनी शादी का रजिस्टर्ड करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ युवक आ गए और उस युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने युवती को धोखा देकर फंसाया है। जिसके बाद मुस्लिम युवक इस युवती से शादी कर रहा है, जो गलत है। उसके बाद वहीं पर युवक की पिटाई शुरू कर दी। वकीलों से भरी तहसील में उसका जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिसे जहां मन में आया युवक को लात-घूंसों से पीटता रहा। इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई है, वह बहुत ही शर्मनाक है। इस दौरान बहुत ही बेदर्दी के साथ युवक की सरेराह पिटाई की जाती रही। इस घटना को वहां अंजाम दिया गया, जहां कानून के रखवाले यानी वकील बैठते हैं।