26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad : हिंडन एयरपोर्ट से जल्द ही अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगे विमान, बेहद सस्ता होगा किराया

दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट से धार्मिक स्थलों का हवाई सफर कर सकेंगे। गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि इसी साल हिंडन एयरपोर्ट से अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ के लिए सस्ती हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Sep 2022, 11:24 AM IST

aircrafts-will-fly-from-bikaner

दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने वाला है, जो धार्मिक यात्राएं करते हैं। क्योंकि इसी साल हिंडन एयरपोर्ट से धार्मिक स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू होने वाली है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल वाले शहरों के लिए अन्य एयरपोर्ट से भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। खासतौर से इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि विमान सेवा को बेहद सस्ती दरों पर शुरू किया जाएगा।

गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि इसी साल उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों वाले शहरों के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कर दी जाएंगी। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोग आसानी से अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ के लिए हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इसी साल इन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए हवाई यात्रा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा नासिक और कुशीनगर के लिए भी फ्लाइट प्रस्तावित है। जिसके बाद धार्मिक यात्रा करने के श्रद्धालु अपने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर धर्म लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकली 63 चम्मच, जानिये कैसे पहुंची

सस्ती हवाई यात्रा के लिए 766 रूट निर्धारित

उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर किए जाने के प्रयास जारी हैं, जिसमें सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक छोटे शहरों के लिए सस्ती हवाई यात्रा शुरू करने के लिए देश भर में कुल 766 रूट निर्धारित किए गए हैं। इनमें तीन योजना के तहत 433 रूट पर हवाई यात्रा शुरू की जा चुकी हैं। बाकी जगह के लिए भी जल्द ही हवाई यात्राएं शुरू कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़े - भाजपा सांसद रवि किशन उत्पीड़न का शिकार, मुंबई के व्यापारी ने हड़पे सवा तीन करोड़

70 एयरपोर्ट से मिल रहा हवाई यात्रा का लाभ

उन्होंने बताया कि देश के करीब 70 एयरपोर्ट से लोग हवाई यात्रा का लाभ ले रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल ,गुजरात और उत्तराखंड के शहरों को भी आपस में हवाई रूप से जोड़े जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में इसी साल हिंडन एयरपोर्ट से भी लखनऊ प्रयागराज और अयोध्या के लिए हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग