जानकारी देते हुए आम्रपाली विलेज सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोसायटी में 10 अप्रैल को कोरोना बीमारी ने अपने पैर पसारे थे। इस बीमारी से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है तथा 300 लोगों के करीब कोरोना बीमारी से अभी भी संक्रमित हैं। दरअसल, सोसायटी में 1002 फलैट हैं। अधिकांश लोग घरों में आइसोलेट हैं और यहां के कुछ सीरियस मरीज अस्पताल में भी भर्ती हैं।