पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दो लोगों को सेक्टर-30 जिला अस्पताल के पास से तीन गुना दाम पर एक्टेमरा इंजेक्शन की कालाबाजारी (Actemra Injection Black Marketing) के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक एक्टेमरा इंजेक्शन बरामद किया गया है, जो इस्तांबुल से आयातित है। यह इंजेक्शन कोविड (Covid 19) संक्रमित मरीजों को काफी गंभीर हालत में दिया जाता है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार चल रहा है।