मेरठ जोन के साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती दौर में साइबर अपराधियों ने कोरोना वेक्सीनेशन के बहाने लोगों के खातों से रकम उड़ाई। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर अस्पताल में वेंटिलेटर युक्त बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के नाम पर काफी लोगों को अपना शिकार बनाया। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की तो साइबर जालसाजों ने अब ऑनलाइन आर्डर करने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के पास अब तक आई शिकायतों में पिज्जा डिलीवरी के नाम पर ठगी के मामले हैं।