29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: घर में सो रही 82 बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की घटना, बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Sep 2018, 10:33 AM IST

Ghaziabad

शर्मनाक: घर में सो रही 82 बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास

गाजियाबाद. योगी सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला से एक युवक द्वारा बलात्कार का प्रयास किया गया है। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो परिजन ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों आरोपी को जमकर धुना और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी पुलिस ने थाने से भगाया तो बलात्कार पीड़िता ने खाया जहर, हालत नाजुक

दरअसल, मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला रात के समय अपने घर में सो रही थी। वहीं अन्य परिजन भी दूसरे कमरों में सो रहे थे। देर रात किराए पर रहने वाला युवक घर पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था और आते ही बुजुर्ग महिला से बलात्कार की कोशिश करने लगा। इससे महिला की नींद खुल गई और अपने साथ हो रही इस शर्मनाक हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाते ही घर में मौजूद अन्य परिजनों की भी नींद टूट गई। जब उन्हें युवक की करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने युवक को जमकर पीटा और इसी बीच पुलिस को भी फोन कर दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर वाइफ स्वैपिंग के लिए पति करता है ब्लैकमेल, पत्नी की इस शिकायत पर पुलिस भी रह गर्इ दंग

इधर, मामले की गंभीरता की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आकाशीय बिजली से युवक की मौत, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग