2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए भाजपा के इस प्रत्याशी को जिसकी सपा और बसपा से हुई जंग

यूपी में भाजपा के 10वीं सीट के उम्मीदवार अनिल अग्रवाल को मिली जीत
2 min read
Google source verification
rajya sabha election

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से 9 पर बीजेपी ने जीत हासिल की। एक सीट सपा के खाते में गई है। 10वीं सीट के लिए सपा और बसपा ने जमकर खेल खेला लेकिन भाजपा के उम्मीदवार औऱ गाजियाबाद के निवासी अनिल अग्रवाल को सीट पर शानदार जीत हासिल हई। इस जीत के कई अहम मायने है, संभावना कि अब 2019 के चुनाव में भाजपा को पश्चिमी यूपी में और भी मजबूती मिलेगी।

कैराना उपचुनाव से पहले पिछड़ों को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा ने चली बड़ी चाल
दसवीं सीट के भाजपा के उम्मीदवार अनिल अग्रवाल को निषाद पार्टी के विजय मिश्रा, निर्दलीय अमनमणि त्रिपाठी, सपा के बागी नितिन अग्रवाल और बसपा के अनिल सिंह, एक निर्दलीय और राजा भईया के करीबी विनोद सरोज के वोट मिले। जीत के लिए दूसरी वरीयता के वोट काम आए। गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अगवाल को भाजपा से 14, अपना दल से 9, सुहेलदेव पार्टी से 4, निषाद पार्टी से एक , निर्दलीय से 2, अन्य 2 वोट मिले।

केन्द्रीय मंत्री ने शान से लहराया था सबसे ऊंचा तिरंगा, लेकिन योगी राज में हो गया घोर अपमान
भाजपा के लिए 10वीं सीट राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का दिल्ली देहरादून हाईवे पर गाजियाबाद से सात किलोमीटर की दूरी पर एचआईआरआईटी कॉलेज है। जिसमें बीबीए, एमबीए, बीफार्मा, बीटेक, एमटेक, बीबीए और बीसीए की पढाई कराई जाती है। इसके अलावा उनका डीपीएस एचआरआईटी कैंपस के नाम से स्कूल भी है।

अनिल अग्रवाल के करीबी ने बताया कि उनके एक बेटा और बेटी है। बेटा अशुंल पिता के साथ में एचआईआरटी एजुकेशन ग्रुप की कमान संभालता है। जबकि बेटी एमबीए की पढाई पूरी कर रही है। परिवार गाजियाबाद के कविनगर स्थित एफ ब्लॉक में मकान नम्बर 91 में रहता है।

अनिल अग्रवाल के एचआरआईटी कॉलेज में कुछ समय पहले कश्मीरों छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद औऱ हिंदूस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। इस मामले में जमकर लोगों ने हंगामा किया था। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मामले की शिकायत की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग