
इस भाजपा नेता ने किया सुसाइड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
गाजियाबाद। 23 मई को आने वाले लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले भाजपा के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। लोनी में एक भाजपा नेता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
यह था मामला
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन काॅलोनी में कुलदीप परिवार के साथ रहते थे। वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने सुसाइड कर लिया। कुलदीप ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि करीब 35 साल के कुलदीप का पत्नी से कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
21 May 2019 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
