31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP ने इन महिलाओं पर जताया भरोसा, सौंपी मोर्चा संभालने की ज़िम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों मे जुटी पार्टी। महिला मोर्चा को मजबूत बनाने को नई टीम का गठन।

2 min read
Google source verification

गाजियाबाद। जनपद में बीजेपी महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में लगी हुई है। जिसके चलते शुक्रवार को महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक ने महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के साथ सभी मण्डलो के अध्यक्ष की घोषणा कर नई टीम तैयार की है। साथ ही पूरी टीम को अभी से ही चुनावी जमीन तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिसमें बीना गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव, राज जैन, पूनम सिंह को उपाध्यक्ष व रेनू चंदेला, भक्ति सिंह को महामंत्री और पूनम चौधरी, सुमन सति, प्रमिला चौधरी, ममता गुप्ता को मंत्री बनाया गया है, जबकि प्रतिमा जैसवाल को कोषाध्यक्ष, नेहा जैन को कार्यालय प्रभारी, शीतल चौधरी को मिडिया प्रभारी, राखी गर्ग को सह मिडिया प्रभारी औऱ नंदनी शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी व गितिका नारंग को शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौपी है।

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी, अखिलेश के खेमे में आएंगे मुख्तार अंसारी के बड़े भाई

इसके अतिरिक्त 17 महिलाओं को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महानगर टीम में स्थान दिया गया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है। इस नई टीम में मुरादनगर देहात से शिवानी त्यागी, मुरादनगर शहर से गुंजन त्यागी, राजनगर से कविता चौहान, गोविन्दपुरम से सविता त्यागी,कविनगर से वर्षा हजैला, भौपुरा से बबीता कसाना, शालीमार गार्डन से नीतू प्रकाश, लाजपत नगर से कृष्णा मजूमदार, ब्रज विहार से प्रज्ञाअग्रवाल, वसुंधरा से पूनम शर्मा, इदिरापुरम से शुष्मा गंगवार, खोड़ा मकनपुर से सुनीता सागर, खोड़ा से ऊषा भाटी, अर्थला मोहन नगर से जया गुप्ता, नन्दग्राम से मनीषा कंसल, क्रासिंग से कल्पना पाण्डे, प्रताप विहार से रजनी कश्यप, विजय नगर से पूनम गुप्ता, शहर से ममता गर्ग, व गाधी नगर से राधा त्यागी को महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है।

यह भी पढ़ें: बिजली बकायदारों को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने दी बड़ी राहत, जानकर खिल उठेंगे चेहरे

पूनम कौशिक ने बताया कि गाजियाबाद में महिला मोर्चा को सशक्त बनाया जा रहा है। ताकि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए सभी कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाए और आज की स्थिति से पूरी तरह से अवगत कराया जाए। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उनकी नई टीम तैयार हुई है निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को इस टीम के जरिए मजबूती मिलेगी।