
गाजियाबाद में डॉक्टर को सिर तन से जुदा करने की धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने मामले पर चिंता जताते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। भाजपा के फायरब्रांड विधायक गुर्जर ने कहा है कि धमकी देने वाला कान खोलकर सुन ले कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। प्रदेश में इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोई भी न सोचे। यदि फिर भी इस तरह का दुस्साहस करने का प्रयास किया गया तो उसकी आने वाली पीढ़ी हमेशा याद ही नहीं रखेंगी, बल्कि उसकी सात नस्लें भी खत्म कर दी जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कई लोगों को सिर तन से जुदा किए जाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल में ही एक निजी चिकित्सक को भी सिर तन से जुदा किए जाने की धमकी मिली है। इस मामले डॉक्टर ने थाने में भी शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, दहशतजदा डॉक्टर ने खुद मीडिया के कैमरे सामने आकर रोते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। साथ ही कहा था कि धमकी के बाद से पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है।
हिंदू संगठनों में भरा गुस्सा
उधर, इस बात को लेकर हिंदू संगठनों में खासा गुस्सा भरा है। वह एकजुटता के साथ इस मुद्दे को उठाने में जुटे हैं। जबकि लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सिर तन से जुदा करने वालों को चेतावनी दी है।
जानें क्या कहा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि इस तरह की धमकी देने वाले और इस तरह का दुस्साहस करने वालों को साफ-साफ बता देना चाहता हूं। धमकी देने वाले कान खोलकर सुन लें... कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उत्तर प्रदेश में ऐसा दुस्साहस करने की कोई सोचे भी ना। प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं होगा। यदि किसी ने इस तरह का दुस्साहस किया भी तो उसकी आने वाली पीढ़ी याद ही नहीं रखेंगी, बल्कि सात नस्ल भी खत्म हो जाएंगी।
Published on:
15 Sept 2022 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
