सुमैया ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है। जिस तरीके से जनता पीड़ित है, देश और प्रदेश दोनों जगह, इस तरीके की एक पहल होना लाजमी थी। यह कितनी सकारात्मक रूप लेती है या कितनी कारगर होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा। मुसलमानों के बीजेपी की तरफ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कहना बहुत आसान नहीं है, क्योंकि बीजेपी अगर किसी विजन पर काम करती वह विजन देश हित में होता, बेरोजगारी हटाने के लिए होता, नौकरियां दिलाने के लिए होता, महंगाई घटाने के लिए होता तो यकीनी तौर पर ऐसा नहीं है कि मुसलमान बीजेपी से नहीं जुड़ता। लेकिन, आए दिन ये हिजाब, नकाब और मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि मुसलमान उनकी तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होने वाला है।