Saharanpur : अगर कोई किराएदार आपके मकान में किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य करता है तो कार्रवाई सिर्फ किराएदार पर ही नहीं, बल्कि मकान मालिक के खिलाफ भी होगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई इस बात की वकालत करती नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में गंगोह स्थित एक मकान में कैंडल बनाने के दौरान जोरदार धमाके साथ भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जहां किराए पर मकान लेकर फायर कैंडल बनाने वाले पर केस दर्ज किया है। वहीं मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।