
दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले ही साफ सफाई और कूड़े के ढेर पर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अचानक ही आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचे। जैसे ही केजरीवाल गाजीपुर पहुंचे तो इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिल गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं इन कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर केजरीवाल गो बैक के नारे भी लगाए।
गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में क्या काम किया? यह किसी से छुपा नहीं है। क्योंकि विकास कार्य के बारे में दिल्ली में रहने वाले लोग बता देंगे। इतना ही नहीं इस दौरान केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे गालियां दीं। मुझ पर दिल्ली एमसीडी को फंड न देने का आरोप लगाया। मैं गृह मंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपने दिल्ली में एमसीडी को कितना फंड दिया है? दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश कहकर अपनी जिम्मेदारी से वे दूर भागते हैं।
सीएम केजरीवाल ने दी चुनौती
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने 15 साल में कूड़े के तीन पहाड़ दिए। उन्होंने दिल्ली को कूड़े का ढेर बना दिया। इस बार का एमसीडी चुनाव कूड़े के मुद्दे पर होगा। सीएम केजरीवाल ने चुनौती दी कि भाजपा बताए कि एमसीडी में पिछले 15 साल में क्या काम किया है?
आप कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
गाजीपुर में जहां पहले भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही आप कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजीपुर कूड़े पर राजनीति कर रहे हैं। एमसीडी चुनाव के समय केजरीवाल को गाजीपुर की याद आ रही है।
Published on:
27 Oct 2022 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
