
abcd
गाजियाबाद। बुधवार को मोदीनगर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उटा जब कुछ हमलावरों ने एक बॉडी बिल्डर को गोलियों से भून डाला। इस दौरान हमालवरों ने बिल्डर पर 21 राउंड फायरिंग की। जिससे बॉडी बिल्डर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी की मुताबिक घटना ततिबड़ा रोड का है, जहां पर 26 साल का दीपेंद्र अपने घर के पास खेत के बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि 7 लोग आए और उन्होंने कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। निशाने पर दीपेंद्र था और कई गोलियां दीपेंद्र को लगी। दीपेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दीपेंद्र एक बॉडीबिल्डर था और नेशनल लेवल पर कई बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में भाग ले चुका था। दीपेंद्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश का दावा किया जा रहा है। मामले में रंजिश का शक है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लगता है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में इस पूरे मामले सात लोगों के खिलाफ पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बहरहाल मोदीनगर इलाके में रहने वाले लोगों के अंदर दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि एक ही दिन में इस इलाके में जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गई तो वही देर शाम एक बॉडी बिल्डर युवक को गोलियों से भून दिया गया इस इलाके के लोगों में डर बना हुआ है।
UP Newsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमेंUttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
18 Apr 2019 10:15 am
Published on:
18 Apr 2019 09:45 am
