21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ष 2020 में पड़ेंगे दो सूर्य और चार चंद्र ग्रहण, इस दिन दोपहर में छा जाएगा अंधेरा

Highlights 26 December को पड़ेगा वर्ष 2019 का आखिरी Surya Grahan अगले साल 2020 में पड़ेंगे छह Grahan 2020 का पहला Chandra Grahan 10 January को पड़ेगा

less than 1 minute read
Google source verification
grahan.png

गाजियाबाद। वर्ष 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 26 दिसंबर (December) को पड़ेगा। यह भारत (India) के केरल (Keral) में दिखाई देगा। इसके बाद अगले साल 2020 में छह ग्रहण (Grahan) पड़ेंगे। इनमें चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण होंगे। चंद्र ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं होगा लेकिन जून (June) में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें:Surya grahan 2019: 26 दिसंबर को पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ये उपाय करने से कम होगा राहु-केतु का प्रभाव

21 जून को पड़ेगा पहला सूर्य ग्रहण

पंडित शिव कुमार शर्मा का कहना है क‍ि 2020 में योग दिवस (Yog Diwas) वाले दिन 21 जून को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। इस दिन दोपहर में अंधेरा छा जाएगा। यह ग्रहण सुबह 9.16 से दोपहर 3.04 तक रहेगा। यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खीचेगा। इसको सीधे आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा। य‍ह भारत में नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें:देवगुरु बृहस्‍पति ने धनु राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर क्‍या फर्क पड़ेगा

इस दिन पड़ेंगे चंद्र ग्रहण

वर्ष 2020 में चार चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। ये चारों उपछायी चंद्रग्रहण होंगे। इसमें बस चंद्रमा की चमक हल्‍की धूमिल हो सकती है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने कहा कि इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही इसका सूतक भी नहीं लगता है। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को पड़ेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसके बाद 5 जून को दूसरा, 5 जुलाई को तीसरा और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को होगा। 5 जून वाले चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखेगा।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग