
सांसद और मंत्री वीके सिंह के गोद लिए गांव में बच्चे धो रहे बर्तन
गाजियाबाद। चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऐसे में राजनीतिक दलों के सामने उम्मीदवार उतारने को लेकर माथापच्ची चल रही है। ऐसे में जनता के बीच लोकप्रिय और जिताऊ उम्मीदवारों पर ही पार्टी दांव लगाएंगी। इस बीच गाजियाबाद से किसे टिकट मिलेगा इसे लेकर भी काफी चर्चा गरम है। गाजियाबाद में मौजूदा समय में सासंद वीके सिंह केंद्रीय मंत्री भी है, जिन्हें दुबारा टिकट मिलने की उम्मीद है। लेकिन उससे पहले आप सासंद के गोद लिए गांव की हकिकत भी जान लिजिए। जहां के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति किसी से छुपी नहीं है।
हिन्दू मीरपुर गाजियाबाद में एक गांव है जहां एक प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां सैंकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। लेकिन यहां पर मिलने वाले मिड-डे मील के बाद खुद बच्चों से ही झूठे बर्तन धुलवाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पिछले काफी समय से मिल रही थी। लेकिन इसकी गहन पड़ताल की गई तो वास्तविकता सामने आ गई और स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल झूठे बर्तन धोते दिखाई दिए। जबकि बर्तन साफ सफाई के लिए विद्यालयों के लिए भी अलग फंड आता है ।आश्चर्य की बात यह है किस तरफ किसी का कोई ध्यान ही नहीं है।
आपको बताते चलें कि यह प्राथमिक विद्यालय जिस गांव में है उसे गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने गोद लिया हुआ है। हालांकि इस स्कूल की रंगाई पुताई तो अवश्य करा दी गई है। इसके बारे में वहां मौजूद अध्यापक या अध्यापकों से जानकारी ली गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि महज खाना खाने के बाद बच्चे अपने आप ही अपनी प्लेट धुलने में लग जाते हैं। इसके अलावा अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
Updated on:
13 Mar 2019 03:51 pm
Published on:
13 Mar 2019 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
