
गाजियाबाद. बारिश के चलते गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में निर्माणाधीन गैलरी की छत अचानक भर-भराकर गिर गई। इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचे करीब 40 लोग छत के मलबे में दब गए। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है, हालांकि किसी ने अधिकारिक तौर पर मौतों की पुष्टि नहीं की है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट परिसन में पिलर पर लेंटर डाला गया था, जो रविवार को हो रही बारिश में अचानक भर-भराकर नीचे आ गिरा, जिसके नीचे 40 लोग दब गए। बताया जा रहा है कि ये लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के श्मशान घाट पहुंचे थे। घटना के बाद बारिश के बीच प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा है। बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि मलबे से 15 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर हादसे का संज्ञान लेत हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि घटना से प्रभावित सभी व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाएं। इसके साथ ही घटना में घायल लोगों का इलाज भी सुनिश्चित करें।
उधर, राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है। उपनिरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई में आ रही इस टीम में 20 लोग शामिल हैं।
Published on:
3 Jan 2021, 2:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.