5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी कल 2100 जोड़ों के सामूहिक विवाह में होंगे शामिल, गाजियाबाद को देंगे 247 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गाजियाबाद में 2100 जोड़ों की शादी में शामिल होकर नवयुगलों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके अलावा गाजियाबाद विकास कार्यों को गति देते हुए 247 करोड़ों रुपए से अधिक धनराशि से तैयार होने वाली करीब 125 परियोजनाओं की भी सौगात देंगे।

2 min read
Google source verification
CM yogi

CM yogi

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर पार्क में श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 2100 जोड़ों की शादी में शामिल होकर नवयुगलों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसके अलावा गाजियाबाद विकास कार्यों को गति देते हुए 247 करोड़ों रुपए से अधिक धनराशि से तैयार होने वाली करीब 125 परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग की ओर से प्रदेश में कई जगह सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है। इसके तहत गाजियाबाद में 15 नवंबर को 2100 जोड़ों को एक बन्धन में बांधा जाएगा। इनमें से 400 मुस्लिम जोड़े हैं। इनका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार किया जाना है। जबकि बाकी जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जाएगा। इन जोड़ों में 800 जोड़े हापुड़ जिले से भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान सरकार के द्वारा शादी होने वाले जोड़ों को गृहस्थी चलाने के लिए आवश्यक सामान भी दिया जाएगा। आने वाले मेहमानों को खाने की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि एक जोड़े के साथ कितने मेहमान आ सकते हैं। बहरहाल इस बड़े आयोजन में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जोड़ों को अपना आशीर्वाद देंगे।

यह भी पढ़ें- UP Assembly Election 2022: विजय रथ पर सवार अखिलेश 16 को आएंगे आजमगढ़, ढ़ूढेंगे बीजेपी के दाव की काट

800 जवान रहेंगे सुरक्षा में तैनात

नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसी दौरान नगर निगम से संबंधित 247 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, एसपी सिटी प्रोटोकॉल सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि कमला नेहरू नगर पार्क में सुरक्षा के तीन घेरे बनाए जाएंगे, जिसमें 800 जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा में जवान मेरठ सहित अन्य कई जिलों से बुलाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर इनर और आउटर कार्टन के बीच एक और सुरक्षा घेरा बनेगा, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना रहे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों के बैठने के लिए करीब 8 फुट ऊंचा और 60 फुट लंबा मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- अब असंगठित कामगारों के बीच पैठ बढ़ाएगी भाजपा, कामगारों के साथ भोजन करेंगे बड़े नेता


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग