इतना ही नहीं, शादी समारोह में भी इनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तन आज भी इस्तेमाल किए जाते हैं जिन्हें लोग बेहद पसंद भी करते हैं और इनके द्वारा बनाया गया पानी का घड़ा प्राचीन समय से ही बेहद लोकप्रिय रहा है। माना जाता है कि मिट्टी के घड़े का पानी अपने आप ही ठंडा रहता है और इस घड़े का पानी पीने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती ही है, साथ ही इसके पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसीलिए इनके द्वारा बनाया गए मटके को देसी फ्रिज भी कहा जाता हैं। इन कुम्हारों के द्वारा यह सब आज भी बनाया जा रहा है। लेकिन कोविड-19 के चलते इनके कारोबार पर भी ग्रहण लग गया है।