1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 साल से बिना प्रजनन रोज 14 लीटर दूध देती थी ‘गौरी’, मौत के बाद हुर्इ भव्य तेरहवीं

मुरादनगर के काकड़ा गांव में तेरहवीं भोज में भाजपा विधायक अजीतपाल समेत एक हजार लोग हुए शामिल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 7:22 PM IST

ghaziabad

मुरादनगर। गांव काकड़ा में किसान परिवार के यहां गाय 'गौरी' की मौत होने पर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुर्इ है। दरअसल किसान परिवार ने गाय 'गौरी' की मौत के बाद इसकी तेरहवीं मनार्इ आैर निमंत्रण पत्र देकर करीब एक हजार लोगों को भव्य भोज के लिए आमंत्रित किया। इसमें कर्इ प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। गाय 'गौरी' की तेरहवीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुर्इ है। किसान परिवार गाय 'गौरी' को 2004 से पाल रहा था। परिवार के लोगों का दावा है कि 'गौरी' बिना प्रजनन के यह रोज 14 लीटर दूध दे रही थी।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम को मेरठ से गए 24 घंटे भी नहीं हुए, प्राॅपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या

जहरीले कीड़े काटने से हुर्इ थी मौत

काकड़ा गांव में किसान देव प्रकाश त्यागी परिवार समेत रहते हैं। देव प्रकाश ने 2004 में गांव के प्रधान सतीश त्यागी से यह गाय दो हजार रुपये में खरीदी थी। किसान परिवार ने गाय को लाने के बाद इसका नाम 'गौरी' रखा था आैर उसकी काफी सेवा की। देव प्रकश ने बताया कि 'गौरी' ने सिर्फ एक बार ही बछड़े को जन्म दिया था। उसके बाद वह 13 साल से बिना प्रजनन के 'गौरी' 14 लीटर दूध दे रही थी। चिकित्सकों की मानें तो हार्मोन असंतुलित होने के कारण गाय लगातार बिना प्रजनन के दूध देती रहती है। 'गौरी' की मौत 31 मार्च को जहरीले कीड़े काटने से हो गर्इ थी। गाय की मौत के बाद किसान परिवार ने उसकी न सिर्फ शवयात्रा निकाली, बल्कि उसकी तेरहवीं का तारीख भी तय की।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जेनेरिक दवा लेने वालों में हुर्इ 12 फीसदी की बढ़ोतरी

तेरहवीं पर निमंत्रण पत्र से बुलाया

15 दिन बाद किसान परिवार ने गाय 'गौरी' की तेरहवीं पर बड़े भोज का आयोजन किया। इसके लिए देव प्रकाश त्यागी ने निमंत्रण पत्र छपवाए आैर गांव व इसके आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित किया। 'गौरी' की तेरहवीं भव्य तरीके से मनायी गर्इ। इसमें भाजपा विधायक अजीतपाल समेत कर्इ प्रतिष्ठित लाेग शामिल हुए। तेरहवीं में पकवान बनाए गए। इस भोज में एक हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।