24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toll tax increased : ईस्टर्न पेरिफेरल पर टोल 50 फीसदी तक महंगा, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Toll tax increased : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी एक अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में 10 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू होने जा रही हैं।

2 min read
Google source verification
eastern-peripheral-expressway-toll-tax-will-be-increased-from-1-april.jpg

Toll tax increased : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जहां एक अप्रैल से टोल टैक्स 10 से 15 फीसदी की बढ़ी दरों के साथ वसूलना शुरू किया जाएगा। वहीं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी एक अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में 10 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू होने जा रही हैं। अब डासना से दुहाई के बीच 10 रुपये के स्थान पर 15 रुपये टोल टैक्स भरना होगा। वहीं, दुहाई से मवी कलां (बागपत) कट तक 50 की जगह एक अप्रैल से 55 रुपये देने होंगे। इसी तरह कार व हल्के वाहनों को दुहाई से छज्जू नगर तक 180 रुपये तो डासना से छज्जू नगर तक 165 रुपए चुकाने होंगे।

उल्लेखनीय है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों के संचालन के साथ ही टोल वसूली शुरू कर दी गई थी। उसके बाद से एनएचएआई ने दूसरी बार टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की है। विभाग की तरफ से टोल की नई दरें निर्धारित करते हुए उन्हें जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स की नई दरों को 31 मार्च को कंप्यूटर में अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे के बाद से नई दरों के आधार पर टोल टैक्स की वसूली की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सरसों का तेल हो गया सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

दुहाई से टोल की नई दरें

दुहाई से - जखोली - मवी कलां - डासना - बील अकबरपुर - फतेहपुर - मौजपुर - छज्जू नगर
कार व हल्के वाहन - 85 - 55 - 15 - 55 - 75 - 125 - 180
हल्के वाणिज्यिक वाहन - 135 - 90 - 25 - 90 - 120 - 200 - 290
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन - 285 - 190 - 50 - 185 - 255 - 420 - 605
6 एक्सल तक के वाहन - 450 - 300 - 80 - 290 - 400 - 660 - 945
7 एक्सल या बड़े वाहन - 545 - 365 - 95 - 355 - 485 - 805 - 1150

डासना से टोल की नई दरें

डासना से - जखोली - मवी कलां - दुहाई - बील अकबरपुर - फतेहपुर - मौजपुर - छज्जू नगर
कार व हल्के वाहन - 100 - 70 - 15 - 40 - 60 - 110 - 165
हल्के वाणिज्यिक वाहन - 160 - 115 - 25 - 65 - 95 - 175 - 265
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन - 335 - 245 - 50 - 135 - 205 - 370 - 550
6 एक्सल तक के वाहन - 530 - 380 - 80 - 210 - 320 - 580 - 865
7 एक्सल या बड़े वाहन - 645 - 465 - 95 - 260 - 385 - 710 - 1055

यह भी पढ़ें- हाईवे का सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स, ये होंगी नई दरें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी के साथ भरना होगा टोल टैक्स

एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। एक अप्रैल से सराय काले खां से मेरठ के काशी टोल प्लाजा तक यात्रियों को 155 रुपये चुकाने होंंगे। बता दें कि एनएचएआई ने सराय काले खां से डासना तक टोल बूथ नहीं बनाए हैं। यहां ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के माध्यम से फास्ट टैग से शुल्क कटेगा। जबकि डासना से काशी टोल प्लाजा तक टोल बूथ बनाए गए हैं।