
गाजियाबाद. पढ़ें लिखे लोग भी आज कल बाबाओं के चक्कर में पड़कर अंधविश्वासी होते जा रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कट सोसाइटी का है। जहां एक इंजीनियर ने बाबा के चक्कर में सोसाइटी की सातवीं मंजिल यानी करीब 70 फीट से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर पिछले कुछ दिनों से एक बाबा के संपर्क में था। परिजनों से बाबा के पास जाने बात कहते हुए उसने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
विजयनगर थाने के एसएचओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि महागुन मैस्कट के एवलॉन टॉवर में रहने वाले 27 वर्षीय इंजीनियर स्वप्निल सिंह माता-पिता के साथ सातवें फ्लोर पर रहते थे। वह पांच माह पहले ही इस सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहने आया था। वह नोएडा सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, स्वप्निल पिछले कुछ दिनों से शांत सा रहता था। इस दौरान वह किसी बाबा के बारे में बताता था। मंगलवार को अपने कार्यालय आने से पहले वह माता-पिता के साथ ब्रेकफास्ट कर रहा था। इसी बीच वह फिर से बाबा के बारे में बताने लगा तो उसके पिता ने विरोध किया। इस पर स्वप्निल नाराज हो गया और कुर्सी से उठकर सीधे दौड़ते हुए बालकनी से छलांग लगा दी।
आखिर कौन है बाबा
एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि जिस बाबा से स्वप्निल बात करता था उसका पता नहीं चल सका है। इसकी भी जांच की जा रही है कि वह बाबा के संपर्क में कैसे आया। वहीं इकलौते बेटे की मौत के चलते माता-पिता से भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। अब स्वप्निल के रिश्तेदारों के साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।
Published on:
22 Aug 2019 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
