6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस हाल में नाले के किनारे मिला दो दिन से लापता मासूम, जानकर परिवार के उड़ गये होश

पिता के दोस्त ने ही बच्चे का किया यह हाल, पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को दबोच
2 min read
Google source verification
DEMO PIC

इस हाल में नाले के किनारे मिला दो दिन से लापता मासूम, जानकर परिवार के उड़ गये होश

गाजियाबाद।गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में 26 तारीख से लापता 8 साल के मासूम की लाश 28 अक्टूबर को बम्हेटा इलाके में मिली।लाश एक नाले के किनारे थी।घटना के बाद बच्चे के परिवार का रो रो कर बुरा हाल था।किसी को समझ नहीं आ रहा था कि उनके मासूम के साथ किसने दुश्मनी निकाली। लेकिन मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।आरोपी कोई और नहीं, मासूम के पिता के साथ काम करने वाला पप्पू कुमार था।

यह भी पढ़ें-इस बार लेट हो सकती है सैलरी, जानिए कब आएगी

पिता के साथी ने ही ले ली बच्चे की जान

दरअसल पप्पू और मासूम के पिता एक साथ टाइल्स लगाने का काम करते थे।बीती 26 तारीख को 8 साल के मासूम ने पप्पू को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।आरोपी पप्पू को लगा कि कहीं बच्चा अपने पिता को ही सारी बात ना बता दे।और उसकी बदनामी हो जाए।इसलिए पप्पू बच्चे को बहला-फुसलाकर कवि नगर में सुनसान जगह पर ले गया।और वहां पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक नाले के किनारे दबा दिया।

परिवार ने एेसे लगाया आरोपी का पता

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे की अपहरण के बाद हत्या की गई है।लेकिन किसी तरह की फिरौती की बात सामने नहीं आई थी।ऐसे में परिवार और उनके करीबियों की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन पुलिस ने खंगालनी शुरू की।हैरत की बात यह है कि जब बच्चे का परिवार रो रहा था, तो उसी दौरान आरोपी पप्पू भी परिवार के साथ मातम में डूबा हुआ था। वह पुलिस को यह दिखाने की कोशिश कर रहा था कि वह काफी दुख में है।जब बच्चा लापता हो गया था, तब पप्पू खुद ही परिवार के साथ बच्चे को तलाशने की कोशिश का दिखावा भी कर रहा था।लेकिन उसका यह रोना ही पुलिस को झूठा दिखा आैर लोकेशन समेत अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग