
रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बोले- चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा मजा आएगा
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं पार्टियों ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दी है। जहां सपा-बसपा ने अपने कई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं। अब लोगों की नजर भाजपा पर भी बनी हुई हैं। इसके साथ ही यूपी की वीआईपी सीटों पर भी उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस बीच कुछ दिनों पहले गाजियाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने के पोस्टर लग गए थे। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्मा गया और तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। वहीं अब इस पर गाजियाबाद से मौजूदा भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री वी.के सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि रॉबर्ट वाड्रा गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा मजा आएगा।
दरअसल, एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए वी.के सिंह ने रॉबर्ट वाड्रा के गाजियाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम चाहते हैं वो आए और चुनाव लड़ें। वह चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा मजा आएगा। गौरतलब है कि गाजियाबाद में लगाए गए पोस्टर में रॉबर्ट वाड्रा से लोकसभा चुनाव लड़ने की गुजरिश की गई थी। इन पोस्टरों में लिखा था कि कांग्रेस पार्टी करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार। ये पोस्टर गाजियाबाद यूथ कांग्रेस द्वारा लगवाए गए थे।
Updated on:
13 Mar 2019 04:32 pm
Published on:
13 Mar 2019 04:32 pm
