23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोबारा शुरू होते ही फिर बंद हुआ Hindon Airport, 31 मई तक फ्लाइट हुई कैंसल, यह है वजह

Highlights करीब दो माह शुरू हुई विमान सेवा Monday को Hubli के लिए उड़ा था विमान 17 यात्रियों को लेकर हुबली गया था विमान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 May 2020, 2:40 PM IST

vlcsnap-2020-05-28-14h29m06s741.png

गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) से करीब दो माह बाद शुरू हुई उड़ान सेवा पर फिर से ब्रेक लग गया है। लॉकडाउन (Lockdown) होने के करीब दो माह बाद 25 मई (May) से वहां से हुबली (Hubli) के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी। इसके अगले दिन मंगलवार (Tuesday) को ही फ्लाइट कैंसल कर दी गई। साथ ही सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। हिंडन एययपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, फिलहाल 31 मई तक हुबली के लिए उड़ान सेवा पर रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: सुबह होते ही छाए बादल, मौसम विभाग ने आज इन जिलों में दी तूफान की चेतावनी

34 लोग आए थे हुबली से

करीब दो माह बाद सोमवार से हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए विमान सेवा शुरू हुई थी। स्टार एयर का विमान 34 लोगों को लेकर हुबली से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां से 17 यात्रियों को लेकर विमान हुबली के लिए रवाना हुआ था। उस दिन तकनीकी कारणों से पिथौरागढ़ की फ्लाइट नहीं शुरू हो पाई थी। इसके अगले दिन मंगलवार को ही हुबली जाने वाले यात्रियों को करारा झटका लगा। मंगलवार को हुबली की उड़ान कैंसल कर दी गई। इसकी बुकिंग भी रोक दी गई। यात्रियों को एसएमएस से इस बारे में पता चला तो उनको बड़ा झटका लगा। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज का कहना है कि अनुमति नहीं मिलने के कारण हुबली की फ्लाइट फिलहाल 31 मई तक कैंसल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2020: 1 June को है गंगा दशहरा, Lockdown में घर पर रहकर राशि अनुसार इस तरह करें पूजा व स्नान

यह है वजह

इसके पीछे मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन का नियम बताया जा रहा है। इसी नियम के कारण हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ाने में पेंच फंस गया है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के नियमों के अनुसार, 500 किमी से अधिक की दूरी पर उड़ान सेवा बहाल नहीं हो सकती है। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ और हुबली के लिए फ्लाइट की बुकिंग शुरू हुई थी। दोनों की ही गाजियाबाद से दूरी 500 किमी से ज्यादा है। गाजियाबाद से हुबली की दूरी 1500 किमी है। ऐसे में जब तक इजाजत नहीं मिल जाती है, तब तक यहां सन्नाटा छाया रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने के आदेश आते ही निजी एयरलाइन कंपनी ने हुबली के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी। ये गाइडलाइंस 24 मई को देर जारी हुई हैं। इस तरह से अचानक फ्लाइट कैंसल करने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती। इस वजह से हुबली के लिए विमान ने उड़ान भरी। कंपनी की तरफ से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए मंत्रालय में आवेदन कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग