
Video: शराबियों के बीच जैसे ही पहुंची साड़ी पहने हुई यह महिला तो मच गई भगदड़
गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर का पारा गुरुवार को अचानक उस वक्त चढ़ गया, जब शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने खुलेआम शराब पिलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को मेयर खुद लेडी सिंघम बनकर कौशांबी के एक ढाबे में पहुंच गईं। इसके बाद वहां शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं मेयर ने मौके से ही इंदिरापुरम थानाध्यक्ष को फोन लगाया और जमकर लताड़ लगाई।
फोन पर थानाध्यक्ष को लताई लताड़
मेयर आशा शर्मा ने इंदिरापुरम थानाध्यक्ष से फोन पर कहा कि अपना रवैया ठीक कर लीजिए। अन्यथा उन्हें इस बारे में कोई सख्त कदम उठाना पड़ेगा। मेयर ने सीधे तौर पर कहा कि वह खुद मौके पर हैं। छापेमारी में उन्हें वही सब मिला, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी करते रहते हैं। इस मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद भी थानाध्यक्ष से कर चुके हैं। उसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। फोन पर उन्होंने कहा कि यहां आए दिन शराबियों के हुड़दंग के बाद स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इस इलाके में रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही है। वह सब पुलिस की मिलीभगत के द्वारा ही हो रहा है।
पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
शिकायत है कि कौशांबी में कई ढाबों पर लोग शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। मेयर आशा शर्मा का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ऐसे ढाबे चलाए जा रहे हैं। वहां पर शराब परोसी जाती है। यहां खड़े होने वाले मनचले और शराबी लड़कियों व महिलाओं को परेशान करते हैं और पुलिस कुछ नहीं करती है। इस मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि ऐसे ढाबों को बंद करा दिया गया है। उनको नसीहत भी दी गई है कि अगर वहां कोई शराब पीता पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगे आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।
Published on:
01 Mar 2019 01:07 pm
